यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जनपद में चार केंद्र बने हैं। हाईस्कूल की 3,50,558 और इंटर की 3,59,775 काॅपियाें का मूल्यांकन होना था। जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 3,254 परीक्षकों को तैनात किया गया था। बुधवार को मूल्यांकन में मात्र 950 परीक्षक ही उपस्थित रहे। ऐसे में मूल्यांकन कार्य भी धीमा रहा। एक दिन में जनपद में हाईस्कूल की 6873 और इंटर की 4511 कॉपियाें का मूल्यांकन हो पाया।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी की जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल...गुस्से पर नहीं कर सका काबू, एक शक में उजड़ गया परिवार
अनुपस्थित परीक्षकों पर हो सकती कार्रवाई
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन मूल्यांकन में जो परीक्षक उपस्थित नहीं हुए उन्हें चेतावनी दी गई है। अगर बृहस्पतिवार को भी परीक्षक अनुपस्थित रहे तो जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया जाएगा। ऐसे परीक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Sanjali Murder Case: पेट्रोल डालकर जिंदा जला दी थी संजलि, छह साल बाद दो दोषियों को आजीवन कारावास
परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
काली पट्टी बांधकर करेंगे मूल्यांकन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल आनंद ने बताया कि प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी चारों मूल्यांकन केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शिक्षक बांह में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य करेंगे। उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सा भत्ता, धारा 12, 18 और 21 की पुन:बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण आदि मांग शामिल हैं।