फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 2.0: ताजनगरी में मामूली राहत, बाजारों के खुलने का समय बढ़ा, जारी रहेंगी ये पाबंदियां

Thu, 02 Jul 2020 12:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अनलॉक वन में सुबह दस से शाम पांच की अनुमति थी
  • बाजार का समय एक घंटा बढ़ाया गया
  • रात दस से सुबह पांच बजे तक कफ्यू रहेगा जारी
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अनलॉक-2 के दौरान बाजार खोलने के लिए एक घंटे की अतिरिक्त छूट दी गई है। यह आज से लागू हो गई। दुकानें अब सुबह दस से शाम पांच के बजाय छह बजे तक खोली जा सकेंगी। बाकी नियम पूर्व की तरह यथावत रहेंगे।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि बाजार अनलॉक-1 की तरह ही सम-विषम नीति से एक-एक दिन के अंतराल पर सड़क की दायी-बांयी तरफ ही खोले जाएंगे। देहात के बाजारों में पूर्व की तरह यथा स्थिति रहेगी।

यूपीः फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों से वेतन-भत्ते वसूलने की तैयारी, 87 करोड़ की रिकवरी का नोटिस जारी
विज्ञापन


इन पर पाबंदी जारी रहेगी

धर्मस्थल, कोचिंग सेंटर, स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक का कर्फ्यू भी जारी रहेगा। कंटेनमेंट जोन में सख्ती जारी रहेगी। शहर में 50 से अधिक सक्रिय कंटेनमेंट जोन हैं, इनमें और इनके आसपास बाजार नहीं खुलेंगे। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी होगी।
विज्ञापन

व्यापारी बोले, दोनों तरफ की दुकानें खोलने की अनुमति मिले
बाजार खोलने के लिए एक घंटे की छूट बढ़ा दिए जाने पर व्यापारियों का कहना है कि अब सम-विषम नीति को समाप्त कर देना चाहिए। दोनों तरफ की दुकानें खोल दी जाएं।

बाजार अभी तीन दिन ही खुल पा रहा है। इससे कारोबार अपनी गति में नहीं आ रहा है। एक तरफ का बाजार बंद रहने से भी परेशानी है - गागन दास रामानी, अध्यक्ष शू फैक्टर्स फेडरेशन

सराफा कारोबार को ये छूट फायदा नहीं पहुंचाने वाली है। बाजार को दोनों साइड छह दिन के लिए खोलना बहुत जरूरी है। तभी रूटीन बन पाएगा - नितेश अग्रवाल, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन

दोनों ओर के बाजार खोलने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भीड़ बंट जाएगी जिससे सामाजिक दूरी का पालन होगा - रमन लाल गोयल, अध्यक्ष मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति

एक घंटा समय बढ़ने से शाम की दुकानदारी बढ़ेगी। ग्राहक गर्मी के कारण शाम को ही निकलते हैं - टीएन अग्रवाल, अध्यक्ष  आगरा व्यापार मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें