फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः 67 बीएड कॉलेजों के परीक्षा फार्म भरने पर रोक लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बकाया परीक्षा फीस जमा न करने वाले 67 बीएड कॉलेजों के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। आदेश जारी किया गया है कि फीस जमा कराने पर ही परीक्षा फॉर्म भरवाने का विकल्प दिया जाएगा। परीक्षा फीस जमा न करने की स्थिति में सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छह मई को कॉलेजों को फीस जमा करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया था, इसके बाद भी 30 मई तक 67 कॉलेजों ने परीक्षा जमा नहीं कराई है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से बकाया फीस वाले कॉलेजों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक करा दी है, जिससे छात्र-छात्राओं को पता चल सके कि उन्हें किस वजह से फॉर्म भरने का अवसर नहीं मिल रहा है।
बकाया फीस वाले कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सत्र 2021-23 के प्रथम वर्ष और सत्र 2020-22 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि फीस न जमा करने पर संबंधित कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया पर भी रोक लगाई जाएगी, वह छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें