आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। बीए तृतीय वर्ष संगीत तबला व वोेकल/सितार की प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक 09 जून को पहली पाली (सुबह 08:30 से 10:30 बजे तक) को होेने वाली बीए तृतीय वर्ष की संगीत तबला प्रथम प्रश्नपत्र और बीए तृतीय वर्ष की संगीत वोकल/सितार प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा अब 10 जून को दूसरी पाली (पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक) कराई जाएगी। वहीं, 11 जून को पहली पाली में होने वाली बीए तृतीय वर्ष संगीत तबला द्वितीय प्रश्नपत्र और बीए तृतीय वर्ष की संगीत वोकल/सितार द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 13 जून को दूसरी पाली में कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है।