फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों के लिए शुरू हुई 'उम्मीद', किसी भी अस्पताल में करा सकेंगे इलाज

Tue, 18 Jun 2019 04:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Indian Railway
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों को अब रेलवे अस्पताल में ही इलाज के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। आगरा रेल मंडल में कर्मचारियों के यूनिक मेडिकल आईडेंटिटी कार्ड (उम्मीद) बनाए जाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


कर्मचारी कैशलेस कार्ड से देश के किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करा सकेंगे। इससे मंडल के 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। 

रेलवे अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण ज्यादातर को निजी अस्पतालों में रेफर करा ले जाते थे। दूरदराज या ग्रामीण अंचल में ड्यूटी करने वाले रेल कर्मियों को भी मंडल मुख्यालयों पर स्थित रेलवे अस्पतालों में इलाज कराने आना पड़ता था।
विज्ञापन

कर्मचारियों की दिक्कत को देखते हुए रेलवे ने यूनिक मेडिकल आईडेंटिटी कार्ड की सुविधा शुरू कर दी है। रेलकर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों का अलग-अलग कार्ड बनेगा।

कार्ड बनाते समय कर्मचारी व उसके परिवार के सदस्य का अंगूठे का निशान, फोटो लिया जाएगा। इस तरह यह कार्ड एक यूनिक आईडी की तरह भी काम करेगा। कार्ड बनाने के लिए कार्मिक विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

आगरा रेल मंडल में कर्मचारियों के कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल यूनिक आईडी कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें