फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवेश यादव हत्याकांड: बयान दर्ज कराने नहीं आए इंस्पेक्टर, पुलिस जांच अटकी

Tue, 18 Jun 2019 10:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटना के चश्मदीद इंस्पेक्टर सतीश यादव व मृतका दरवेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या में पांचवें दिन पुलिस की जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। लगातार तीसरे दिन ऐसा हुआ जब किसी का बयान दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन


घटना के चश्मदीद इंस्पेक्टर सतीश यादव को बयान देने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आए। अभी तक हत्या की वजह से पर्दा नहीं उठा है।

यह भी साफ नहीं हो पाया है कि हत्या में नामजद कराए गए अधिवक्ता विनीत गुलेचा और हत्यारोपी मनीष की पत्नी वंदना की कोई भूमिका है या नहीं। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल बरामद किए थे। उनकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इसमें भी समय लग रहा है। इंस्पेक्टर सतीश मैनपुरी पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन

आगरा की दीवानी कोर्ट में यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष व महिला अधिवक्ता दरवेश की हत्या के बाद खुद को गोली मारने वाले अधिवक्ता मनीष की हालत पांच दिन बाद भी गंभीर बनी हुई है।

आरोपी को अब तक होश नहीं आया है। जिसके कारण उसका ऑपरेशन भी नहीं किया जा सका है। 5 दिन बाद भी उत्तर प्रदेश पुलिस आईसीयू के बाहर डेरा डाले हुए है। 

बता दें कि विगत बुधवार को अधिवक्ता मनीष ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष और तेज तर्रार महिला अधिवक्ता दरवेज यादव को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। इस घटना में दरवेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें