फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दंपती हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित कार बबूल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से हरदोई शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी संजय चौहान की रिश्तेदारी में हरदोई में एक शादी समारोह था। बुधवार को वह दिल्ली से पत्नी विटोली देवी, पांच वर्षीय पुत्री नंदिनी व दिल्ली के मैसूर निवासी विजय गुर्जर के साथ कार द्वारा हरदोई के लिए निकले थे। सुबह करीब चार बजे जब कार थाना किशनी के कुसमरा चौकी क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास पहुंची तभी गाड़ी चला रहे संजय को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़े बबलू के पेड़ से जा टकराई। हादसे में संजय व पत्नी विटोली घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को किशनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से घायल दंपती को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। नंदिनी व विजय को मामूली चोट लगीं।
मोबाइल नकदी गायब करने का आरोप
हादसे की जानकारी जब संजय के परिजन को लगी तो कुछ देर बाद सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन की ओर से घायलों के मोबाइल व नकदी आदि गायब होने का आरोप लगाया गया। चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें