फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक घटना: 60 फीट गहरे कुएं में कूदा युवक, बचाते समय टूटी दोस्त की रस्सी, दोनों की मौत

Fri, 01 Oct 2021 08:13 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के बाह क्षेत्र में गुरुवार रात को दर्दनाक घटना घटित हुई। गांव सामरेमऊ में दो युवकों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने सात घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। 
विज्ञापन
आगरा: कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र के गांव सामरेमऊ निवासी युवक राजीव शर्मा (28) परिजनों से झगडे़ के बाद गुस्से में 60 फीट गहरे कुएं में कूद गया था। उसे बचाने के लिए पड़ोस के गांव प्रथमपुरा का दोस्त राजेश वर्मा (30) उतरते समय रस्सी टूटने से कुएं में जा गिरा। सात घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम रात करीब 12:20 बजे दोनों को बाहर निकाल सकी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सामरेमऊ गांव में परिजनों से झगडे़ के बाद राजीव शाम 5.30 बजे जान देने के लिए परिवार के ही रमाकांत के पुराने कुएं में कूद गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। उसे निकालने के लिए शाम 6.45 बजे पड़ोस के गांव प्रथमपुरा के पदम सिंह का बेटा राजेश कुएं में उतरा। रस्सी टूटने से वह भी कुएं में गिर गया। सूचना पर एसडीएम अब्दुल बासित अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

एनडीआरएफ के जवान की भी तबीयत बिगड़ी
कुएं में गिरे युवकों तक ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंचाई गई। रात में एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। इस दौरान पहले कुएं में उतरे राजेश के भतीजे नरेश और बाद में एनडीआरएफ के जवान प्रदीप की हालत बिगड़ गई। रात करीब 10:30 बजे पानी डालकर कुएं की गैस खत्म करने के बाद एनडीआरएफ की टीम रस्सी से चारपाई के सहारे कुएं में उतरी और राजीव व राजेश को बाहर निकाली। पर, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे राजीव के लिए मां शांती देवी की दुआएं काम नहीं आईं। कुएं में कूदने के बाद वह दरवाजे पर ईश्वर से बेटे की जिंदगी की दुआएं मांग रही थी। इधर भाई अनेग सिंह और भतीजी सीता भी राजेश की जिंदगी की दुआ मांगते रहे। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें