बोतल में शराब लेकर आए थे, वेटर ने किया विरोध
रेस्टोरेंट के जीएम आदेश नारायण ने पुलिस को बताया कि रेस्टोरेंट में बार भी चलता है। आरोप गलत लगाया गया है। आरोप लगाने वाला पक्ष एक बोतल में शराब लेकर आया था। खाने का आर्डर देने के बाद शराब पीने लगे।
बार में शराब महंगी मिलती है। वेटर ने शराब बाहर से लाकर पीने के लिए मना किया था। इस बात पर विवाद हो गया। परिवार के लोग झगड़े पर उतारू हो गए। उन्होंने मारपीट कर दी। चेन भी तोड़ ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीसीटीवी फुटेज और बयान से होगी स्थिति साफ
एसएसपी मुनिराज जी. ने सीओ सदर राजीव कुमार से जांच कराई। सीओ सदर ने बताया कि दोनों पक्षों ने लूट के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर मारपीट, डकैती की धारा में मुकदमे दर्ज करके विवेचना की जा रही है।
झगड़ा शराब पीने को लेकर हुआ था। जिस समय हंगामा हुआ, उस समय काफी लोग थे। लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।