जमकर हुई गाली-गलौज
इसके बाद दोनों महिलाओं में गाली गलौज और एक-दूसरे को अपशब्द कहना शुरू हो गया। महिलाओं के बीच झगड़ा होते देख मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। दोनों महिलाएं युवक को अपना पति बता रही थीं। महिलाओं का हंगामा देख मोहल्ले के लोगों ने डॉयल 112 पर फोन कर सूचना दी।
पुलिस को देख युवक भाग गया लेकिन पुलिस झगड़ा कर रही दोनों महिलाओं को लेकर थाने लाई। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि दो महिलाएं आपस में झगड़ा कर रहीं थी, उन्हें थाने लाया गया है। दोनों से पूछताछ की गई है। दोनों महिलाएं एक ही युवक को अपना पति बता रही हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।