फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद क्षेत्र में हुई दो लूट की घटनाओं का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को मक्खनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लूट और चोरी के मोबाइल, बाइक तथा सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मक्खनपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि 27 मार्च को शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में बाइक सवार महिला को लूटने वाले बदमाश पाइनियर चौराहा के समीप खड़े है। किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है।
मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पुलिस ने दबिश देकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। थाने पर पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम पंकज यादव निवासी गुरुदेव नगर आसफाबाद, अमरदीप निवासी यादव नगर आसफाबाद रसूलपुर व रामकैलाश निवासी आलमपुर कनैटा थाना बसई मोहम्मदपुर बताए। पकड़े गए बदमाशों के दो साथी प्रदीप उर्फ पिद्दी निवासी दुधरई खेडा थाना शिकोहाबाद व जितेंद्र सिहं निवासी खेडा गणेशपुर थाना मटसेना फरार है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 27 मार्च को शिकोहाबाद के गांव नगला पोहपी के पास बाइक सवार महिला व पुरुष को लूटा था। 15 जुलाई को डाहिनी पुलिया से डडियामई को जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार एक महिला व पुरुष को तमंचे के बल पर लूटा था। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचा, चार कारतूस, दो बाइक, चार मोबाइल फोन, दो गले की चेन, एक जोड़ी झुमके, दो चूड़ियां, आठ अंगूठी बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें