पुलिस को चकमा देकर दो बदमाश फरार हो गए। जबकि पुलिस भाग रहे एक बदमाश को पीछा करके पकड़ लिया। पुलिस ने घायल बदमाश राजकुमार निवासी विलासपुर थाना जसराना को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं पकड़े गए एक अन्य बदमाश प्रशांत यादव निवासी छोटी सियारमऊ थाना नसीरपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, दो बाइक, दो लूट किए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने फरार हुए अपने साथियों के नाम अभय धाकरे निवासी दिहुली थाना जसराना एवं शिवा निवासी मैनपुरी बताए हैं। पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसओजी-सर्विलांस इंचार्ज अनुज कुमार राणा के अलावा अन्य पुलिस टीम मौजूद थी।
घटना-दो
रामगढ़ व एसओजी की टीम ने लूट की वारदात में फरार अभय को भुठभेड़ के दौरान चनौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस भुठभेड़ में अभय के पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि देवली थाना जसराना निवासी अभय को रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान चनौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख उसने फायरिंग भी की। लेकिन पुलिस ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया।
बदमाश अभय के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसके पास एक तमंचा, कारतूस के साथ बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया बदमाश अभय कुमार अपने साथियों के साथ गिरोह बनाकर लूटपाट करता था। इसमें पूछताछ में बताया कि उसका साथी राजकुमार यादव, प्रशान्त यादव एवं मैनपुरी निवासी शिवा एक संगठित गिरोह चलाते हैं।
10 दिनों में चार बाइक की चोरी
गिरोह ने 18 फरवरी को रात में चनौरा पुल थाना रामगढ़ क्षेत्र के पास से बाइक चोरी की थी। 19 फरवरी को बिल्टीगढ़ चौराहा थाना मक्खनपुर क्षेत्र के पास से बाइक चोरी की थी। 21 फरवरी को नगला सैंदलाल थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के हाइवे कट के पास से बाइक लूटी थी। 26 फरवरी को कलूपुरा चौराहे थाना खैरगढ़ क्षेत्र के पास से बाइक लूटी थी। उससे कलूपुरा चौराहे के पास से ही लूटी हुई मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद कर ली।
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश संगठित रूप से लूटपाट एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनमें से दो बदमाश पकड़े गए हैं। फरार हुए दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।