फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में यमुना में डूबे चार किशोर: भाइयों समेत तीन की मौत, गोताखोरों ने एक को बचाया

Sat, 31 Jul 2021 03:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

पीएसी की गोताखोर टीम ने यमुना में डूबे किशोरों की तलाश में 15 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शनिवार दोपहर को तीनों के शव बरामद कर लिए गए। 
विज्ञापन
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सदर बाजार क्षेत्र के गोकुल बैराज पर यमुना में नहाने गए सगे भाइयों समेत तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। शुक्रवार को दो किशोरों के डूबने की सूचना थी, लेकिन देर रात पता चला कि यमुना में चार किशोर डूबे हैं। 

विज्ञापन


मौसम खराब होने के कारण रात में गोताखोरों को रेस्क्यू बंद करना पड़ा। शनिवार की सुबह रेस्क्यू करके तीनों के शव निकाल लिए गए। इसके बाद तीनों के शव पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिए गए। शव मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

थाना सदर बाजार के जाटव मोहल्ला (औरंगाबाद) निवासी प्रमोद (12) पुत्र अनिल, रेहान (13), सोफियान (12) पुत्र सलीम और कमल किशोर (13) पुत्र बैजनाथ शुक्रवार को नहाने के लिए गोकुल बैराज पर गए थे। यहां वह यमुना में नहाने लगे।  

विज्ञापन

प्रमोद को गोताखोरों ने बचाया
नहाते वक्त गहरे पानी में जाने पर प्रमोद शोर मचाने लगा तो गोताखोरों ने उसे तो सकुशल बचा लिया। होश आने पर उसने बताया कि रेहान भी डूब गया है। सदर बाजार पुलिस ने पीएसी की गोताखोर टीम को बुलाकर रेहान की तलाश कराई। 

शुक्रवार की देर रात तक पीएसी के टीम तलाश में जुटी थी। जानकारी हुई कि सोफियान और कमल किशोर भी डूबे हैं। लेकिन अंधेरे के चलते रेस्क्यू रोकना पड़ा। शनिवार को रेस्क्यू चलाया गया तो तीनों किशोरों के शव बरामद हो गए। 

प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि रेहान और सोफियान सगे भाई हैं। इन दोनों के अलावा कमल किशोर की भी यमुना में डूबने से मौत हुई है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते नहाने के लिए अब रोक लगा दी गई है। इसके लिए पुलिस की पिकेट पूरी निगाह रखेगी।
विज्ञापन

घरों में छाया मातम, हर आंख में आंसू
औरंगाबाद के जाटव मोहल्ले के तीन किशोरों की मौत से मातम छा गया। हर किसी के आंखों में आंसू थे। रेहान और सोफियान सगे भाई थे। इनके एक बहन और भाई हैं। परिवार के हर सदस्य का रो-रोकर बुरा हाल है। कमल किशोर के परिजन भी सुध-बुध खो बैठे हैं। 

शनिवार की सुबह रेहान और कमल किशोर का शव गोकुल बैराज के गेट संख्या 16 के समीप मिला। इसके बाद करीब साढे़ दस बजे सोफियान का शव खरैरा घाट और घढ़ाया गांव के मध्य यमुना में मिला। 

पानी अधिक है, यमुना में नहाने मत जाओ
एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि चारों किशोर गोकुल बैराज पर यमुना में नहाने गए। यमुना में पानी अधिक होने के कारण गहरे पानी में चले गए। एक किशोर को गोताखोर ने कड़ी मेहनत से बचा लिया। बाकी तीन किशोरों के शव शनिवार की सुबह पीएसी और गोताखोरों ने यमुना से निकाले। 

यमुना का जलस्तर बढ़ने से नहाने के लिए अब रोक लगा दी गई है। यमुना किनारे पिकेट करके पुलिस नहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके लिए जुर्माना भी वसूला जा सकता है। उन्होंने यमुना में नहाने के लिए न जाने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें