फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुद की कार से सफर करते हैं तो हो जाएं सावधान! सक्रिय हुआ ये गैंग;  रेलवे अधिकारी हुए शिकार

Thu, 15 Jun 2023 10:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इन दिनों एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो पहले कार को पंक्चर करता है और उसके बाद स्प्रे कर सामान उड़ाता है। आगरा में एक रेलवे अधिकारी को इस गिरोह ने निशाना बनाते हुआ उसका ब्रीफकेस पार कर दिया।
 
विज्ञापन
पंक्चर (प्रतीकात्मक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार को रेलवे अधिकारी की स्कार्पियो को पंक्चर कर एक गैंग ने दुर्गंध वाला स्प्रे छिड़का और उनका ब्रीफकेस पार कर दिया। गैंग के सदस्य ऑटो से थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी एक सप्ताह पहले ही छत्ता थाने की पुलिस ने फिरोजाबाद जिले के गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर इसी तर्ज पर वारदात करने का खुलासा किया था।
विज्ञापन


रेलवे कालोनी, टूंडला निवासी पन्नालाल आगरा कैंट स्टेशन पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को वह स्कार्पियो (लग्जरी कार) से घर लौट रहे थे। चालक सीट के पीछे अपना ब्रीफकेस रखे थे। प्रतापपुरा चौराहे पर एक ऑटो पीछे लग गया, जिसमें तीन से चार लोग सवार
थे। उनकी स्कार्पियो कार के बराबर में ऑटो लगा दिया।

ये भी पढ़ें - हमला: सफाई अभियान को लेकर जागरूक करने गई थी एनजीओ की टीम, इस बात पर भड़क गए लोग

इस तरह हुई वारदात

पन्नालाल ने बताया कि ऑटो सवार लोगों ने टायर में कुछ मारा, जिससे आवाज हुई। मगर, वह समझ नहीं पाए। एत्माद्दौला तिराहे से हनुमान नगर वाली रोड पर तिराहे के पास ही स्कार्पियो का टायर पंक्चर हो गया। इस पर चालक ने स्कार्पियो रोक दी। वह टायर बदलने लगा। वह वाहन में ही बैठे थे, तभी अचानक तंबाकू जैसी तेज दुर्गंध आने लगी। घबराहट होने लगी, खांसी भी आने लगी। इससे वह दरवाजा खोलकर बाहर आ गए।

चुरा लिया ब्रीफकेस

इसी बीच किसी ने पीछे की सीट पर रखा ब्रीफकेस चुरा लिया। उन्हें पता तब चला जब वह कार में बैठे। ब्रीफकेस में सरकारी कागजात, रेलवे का आईकार्ड, पासबुक, 25 हजार रुपये और कुछ अन्य कागजात रखे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें