फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सप्ताह : सुरक्षित यात्रा के लिए करें यातायात के नियमों का पालन

विज्ञापन
कासगंज के यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते एआरटीओ, एएसपी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात के नियमों के लिए जागरूक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह, एएसपी अनिल कुमार सिंह एवं एआरटीओ राजेश राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने कहा कि सबसे अधिक निद्रा, नशा, ओवरस्पीड, ओवरटेकिंग, ओवरलोडिंग के कारण होती है। दो पहिया वाहन पर चालक व पीछे बैठे सवार दोनों को हेलमेट लगाना आवश्यक है। सीट बेल्ट लगाएं, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें, निद्रा व नशा की स्थिति में वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेगा। ब्लॉक प्रमुख ने मौजूद लोगों को यातायात के नियमों पालन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान यात्रीकर अधिकारी सीमा गोयल, यातायात निरीक्षक गणेश चौहान, कार्यालय के कर्मी एवं सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें