सीआईएसएफ के कमांडेंट राहुल यादव ने बताया कि पर्यटक की शिकायत मिली है इस प्रकरण की जांच करा रहे हैं। निष्पक्ष तरीके से जांच होगी। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ताजमहल के दीदार के लिए मंगलवार को कोटा से आए पर्यटकों के साथ ताज सुरक्ष में लगी सीआईएसएफ के जवानों पर मारपीट का आरोप लगा है। जिसकी जांच के आदेश दिए हैं। बैग में बेटी के लिए सैंडविच रखने पर विवाद शुरू हुआ हजसके बाद पर्यटक ने जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कोटा निवासी ऋषभ जैन ने बताया कि वे अपनी पत्नी के तनुश्री जैन और बेटी के साथ ताजमहल देखने आए थे। सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पत्नी तनुश्री जैन की सुरक्षा जांच में बैग में सैंडविच मिला, जिस पर महिला जवान गीता चौधरी ने दुव्यर्ववहार किया। उनसे गाली गलौज की गई, जिस पर आपत्ति जताने पर तीन जवानों ने उनसे मारपीट की। उन्हें कमरे में बद कर दिया। ऋषभ के मुताबिक उनके चेहरे, सिर, हाथों और पीठ पर निशान हैं, नाक से खून भी बहा।मारपीट कीघटना के बाद कमांडेंट से शिकायत की गई। सीआईएसएफ के कमांडेंट राहुल यादव ने बताया कि पर्यटक की शिकायत मिली है इस प्रकरण की जांच करा रहे हैं। निष्पक्ष तरीके से जांच होगी। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।