फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छुहारा, किसमिस और मुनक्का का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवरात्र के चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। उपवास से संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छुहारा, किसमिस और मुनक्का का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। टीम सबसे पहले करहल रोड स्थित प्रदीप प्रोविजन स्टोर पर पहुंची। यहां संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। टीम ने यहां से छुहारा और किसमिस का नमूना जांच के लिए भरा। इसके बाद टीम पास ही स्थित अमित प्रोविजन स्टोर पर पहुंची। यहां से टीम ने मुनक्का का नमूना लिया। यहां संचालक ने लाइसेंस दिखाया, लेकिन वह दुकान में प्रदर्शित नहीं था। इस पर टीम ने लाइसेंस दुकान में प्रदर्शित करने के आदेश दिए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह और डीके वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें