फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा गैर जिलों से आए शिक्षकों को विद्यालय आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में गैर जिलों से पारस्परिक स्थानांतरण के तहत आए शिक्षकों को मंगलवार को विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए बीएसए ने उन्हें निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी पारस्परिक स्थानांतरण के तहत गैर जिलों से 46 शिक्षक स्थानांतरित होकर आए हैं। उन्होंने कार्यभार तो ग्रहण कर लिया है, लेकिन अब तक उन्हें विद्यालय का आवंटन नहीं हो सका है। विद्यालय आवंटन के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किए हैं। इसी के तहत बीएसए कमल सिंह ने 12 अक्तूबर को विद्यालय आवंटन के लिए शिक्षकों को बुलाया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह दस बजे से नगर संसाधन केंद्र नगर क्षेत्र मैनपुरी में विद्यालय आवंटन का कार्य किया जाएगा। जो भी शिक्षक उपस्थित नहीं होगा उसे जिला चयन समिति द्वारा कोई भी विद्यालय आवंटित कर दिया जाएगा। इस आवंटन पर कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी शिक्षकों को समय से उपस्थित होने के लिए उन्होंने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें