फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दो सड़क हादसे: टैंकर की टक्कर से तीन युवकों की मौत, कार दुर्घटना में शिक्षक की गई जान

Sun, 27 Jun 2021 05:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

एटा जनपद में रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक शिक्षक और तीन युवक थे। 
विज्ञापन
एटा में हादसा: घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जलेसर-अवागढ़ मार्ग पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव रामगढ़ी के समीप टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


हादसे में मरने वालों की पहचान नगला मितन निवासी अंकित (22) पुत्र विनोद कुमार (30), नरेंद्र पुत्र इश्वरी प्रसाद और गांव सिमराऊ निवासी रवि के रूप में हुई है। तीन युवकों बाइक से गांव जा रहे थे। गांव रामगढ़ी के समीप इनकी बाइक को टैंकर मार दी। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

रिजोर क्षेत्र में हुआ दूसरा हादसा 
दूसरा हादसा थाना रिजोर क्षेत्र में गांव भांवरपुर के पास खड़े ट्रक में बारात की कार टकराने से हुआ। इस हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि परिवार के ही पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में से चार को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी शिक्षक अनिल कुमार यादव (42) पुत्र रामवीर सिंह की हादसे में मौत हुई है। उनके परिवार के अरुण कुमार, रघुराज सिंह, सिपाही लाल, मोनू और जसवीर सिंह निवासी रजकोट थाना रिजोर घायल हुए हैं। सिपाही लाल को छोड़ अन्य सभी को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। 

परिजनों ने बताया कि मृतक अनिल की पत्नी रजनी की गांव कोयना थाना बागवाला में ननिहाल है। उसके ममेरे भाई पवन कुमार की बारात 26 जून को पटियाली जिला कासगंज गई थी। बारात में अनिल व अन्य लोग शामिल होकर रात में लौट रहे थे। तभी स्कार्पियो चालक की झपकी लग गई और हादसा हो गया। 

अनिल को आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीपुर में शिक्षक थे। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि खड़े ट्रक में स्कार्पियो घुस जाने से हादसा हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें