फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: टायर फटा, बिजली के पोल से टकराई कार, दो छात्र सहित तीन की मौत

Mon, 29 Apr 2019 03:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पोल से टकराने पर कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में टीकामई मोड़ पर सोमवार को भीषण हादसा हो गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो एमएससी के स्टूडेंट्स हैं। 

विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ, जब पूजा, शैलेंद्र और शालिनी जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद में एमएससी की परीक्षा देकर लौट रहे थे। कार जसराना निवासी पूजा का भाई राजेश चला रहा था। जसराना के टीकामई मोड़ पर कार का टायर फट गया। 

टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में पूजा, राजेश और शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एमएससी की छात्रा शालिनी चौहान निवासी जौनामई घायल है।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल भिजवाया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते कार का टायर फटा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें