फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तीन साल के बच्चे को डेंगू...सात घरों में मिला लार्वा; डॉक्टर बोले- बुखार के लक्षण दिखते ही शुरू करें दवा

Mon, 25 Sep 2023 08:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में तीन साल के बच्चे को डेंगू हुआ है। यहां सात घरों में लार्वा मिला है। डॉक्टर ने कहा कि बुखार के लक्षण दिखते ही दवा शुरू कर दें।
विज्ञापन
Agra News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-16 में 3 साल के बच्चे को डेंगू हुआ है। बुखार नहीं उतरने पर परिजन ने निजी लैब में जांच कराई थी। एसएन में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज के घर समेत 7 के यहां लारवा मिलने पर दवा का छिड़काव कराया गया।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि मरीज के घर सर्वे किया गया। कूलर की टंकी और पड़ोस में एसी से टपकने वाले पानी से भरे टब में डेंगू का लारवा मिला। छिड़काव कराया गया है। डेंगू के कुल 43 मरीज हो गए हैं। चिकनगुनिया का एक और मलेरिया के 18 मरीज हैं। 

यह भी पढ़ेंः- सुबह धमकी वाला मैसेज शाम को हमला: 'धधक रहा लावा, कहीं तो निकलेगी आग, सत्संगियों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया'

विज्ञापन

बुखार के लक्षण दिखते ही शुरू कर दें दवा

बदलते मौसम में एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या 35 से 40 फीसदी बढ़ गई है। मांसपेशियों में दर्द से भी हालत खराब हो रही है। डॉक्टरों की सलाह है कि बुखार के लक्षण दिखते ही दवा लेना शुरू कर दें। अन्यथा बुखार 8 से 10 दिन तक खिंच रहा है।

मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि विभाग में 684 मरीज आए, करीब 400 मरीजों को बुखार, शरीर में दर्द, भूख कम लगना, कमजोरी की दिक्कत थी। मलेरिया-डेंगू की आशंका पर जांच कराने के लिए भी कहा। कई मरीजों के प्लेटलेट्स कम मिले। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि 277 बच्चे ओपीडी में देखे, इनमें 180 बच्चे बुखार, खांसी, पीलिया के मिले। तेज बुखार आने पर 5-6 बच्चों को भर्ती भी किया।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस
विज्ञापन

जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि बीते 10-15 दिन के मुकाबले 35-40 फीसदी बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। कई ऐसे मरीज हैं, जिन्होंने दो-तीन दिन बुखार आने पर खुद ही दवा खा ली, ठीक नहीं होने पर अस्पताल में दिखाने पहुंचे। ऐसे लोगों का बुखार ठीक होने में ज्यादा समय लग रहा है।

पर्चे-दवा के लिए मारामारी

सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। एसएन में 3409 और जिला अस्पताल में 4230 मरीज आए। पर्चे और दवा के लिए घंटे भर तक लाइन में लगे रहना पड़ा। जल्दी के फेर में धक्का-मुक्की और मारामारी हुई। इस पर एसएन-जिला अस्पताल में 3 बजे तक मरीज देखे गए। सबसे ज्यादा बुखार-खांसी, त्वचा रोग के मरीज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें