पति ने मायके से बुला ली थी पत्नी
घटना मोहनपुरा, ईदगाह की है। शिवानी (20) की शादी फरवरी में संदीप के साथ हुई थी। वह किराये पर रह रहे थे। सोमवार को शिवानी मायके आई। मंगलवार को करवा चौथ का सामान खरीदा। मेहंदी भी लगवाई थी। तभी पति का फोन आया। उसे घर बुला लिया। पुलिस ने बताया कि इस बात पर दोनों के बीच अनबन हो गई। शिवानी ने फांसी लगा ली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: करवा चौथ से पहले प्रेमिका से मिलने गया युवक, गली में पड़ी मिली लाश; पोस्टमार्टम में आई मौत की ये वजह
बच्चों को बहन के घर भेजकर उठाया कदम
घटना कांशीराम आवास, पथौली की है। 28 वर्षीय लता का शव फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि लता की शादी 12 साल पहले चमन से हुई थी। चमन गाड़ी चालक है। उनके दो बच्चे हैं। बुधवार सुबह लता ने दोनों बच्चों को घर के पास ही अपनी बहन के पास भेज दिया। 10 बजे पति आया तो वह फंदे से लटकी मिली। पुलिस को दोपहर में सूचना दी गई। लता का मायका मथुरा में है। पुलिस परिजन की तहरीर का इंतजार कर रही है।
ये भी पढ़ें - मथुरा: करवा चौथ की पूजा से पहले पत्नी ने की आत्महत्या, छह साल पहले हुई थी शादी; वजह ऐसी नहीं होगा यकीन