फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: वाहन चोर गैंग के मददगार तीन सिपाही निलंबित, चार आरोपी गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

Fri, 17 Sep 2021 08:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 11 बाइकें बरामद की हैं। वाहन चोरी के मामले में थाना पचोखरा में तैनात रहे तीन सिपाही भी शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं चोरी के मामलों में संलिप्त तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
वाहन चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र में एसओजी के केके तिवारी और पचोखरा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चार वाहन चोर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। चारों अभियुक्तों के पास से चार चोरी की बाइकें बरामद हुईं। इसके बाद पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर देवखेड़ा रोड पर खाली पड़े मकान से सात अन्य बाइकें भी मिलीं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की बाइकों को बेचने के लिए ले जाने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों में गौतम कुमार निवासी देवखेड़ा, संतोष कुमार निवासी आंबेडकर पार्क के सामने पचोखरा, राहुल कुमार निवासी गली नंबर तीन देवखेड़ा और रजत कुमार निवासी देवखेड़ा हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया हैं। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

नंबर प्लेट बदकर कर बेचते थे चोरी की बाइक
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह चोरी करने के बाद वह नंबर प्लेट बदल देते थे। इसके बाद कम कीमत पर अनजान लोगों को बाइकें बेच देते थे। इतना ही नहीं इस काम में पचोखरा थाने में पूर्व में तैनात रहे आरक्षी दलवीर, सुरेंद्र सिंह और वर्तमान में तैनात आरक्षी प्रवीन का पूरा सहयोग मिलता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की मदद करने वाले सिपाही सस्पेंड
क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में अपराधियों का सहयोग करने वाले थाना पचोखरा में तैनात रहा आरक्षी सुरेंद्र सिंह पूर्व में ही सस्पेंड चल रहा है। एसएसपी अशोक कुमार ने पूर्व में तैनात रहा आरक्षी दलवीर व वर्तमान में पचोखरा में ही तैनात आरक्षी प्रवीन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। 
 
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाते दो युवक गिरफ्तार
थाना टूंडला पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शुक्रवार को दो लोगों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

थाना टूंडला के लाइनपार चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने चेकिंग में लाइनपार क्षेत्र के नगला कैशा क्षेत्र से दो बाइकों पर सवार लोगों को रोककर पूछताछ की। दोनों युवकों से बाइकों के कागजात मांगे तो वे कागज नहीं दिखा सके। जांच में पता चला कि वह बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर बाइक चला रहे थे। दोनों आरोपियों ने अपने नाम विनोद कुमार और रामचंद्र निवासी नगला कैशों थाना टूंडला बताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें