19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, आठ आगरा के
डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 19 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें सर्वाधिक आठ मरीज आगरा के हैं। वहीं, फिरोजाबाद के छह, मैनपुरी व मथुरा के दो-दो, हाथरस के एक मरीज की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के मुताबिक बृहस्पतिवार को मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में भर्ती 11 मरीजों और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में भर्ती दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
इसमें से दो मरीज आगरा जिले के हैं। बाकी 11 मरीज फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी और हाथरस के हैं। मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी अस्पतालों में भर्ती आगरा के छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोई नया मामला नहीं आया है। यहां आठ मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, देहात में वायरल फीवर का प्रकोप