फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस चौकी में लड़कों की हरकत: दरोगा की कुर्सी पर बैठ मेज पर रखे पैर, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

Wed, 04 Aug 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। पुलिस लड़कों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस चौकी में तीन लड़कों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना जगदीशपुरा की अवधपुरी चौकी के मंगलवार को दो वीडियो वायरल हुए। इनमें तीन लड़के मौजमस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में गाना गाते दिख रहे हैं तो दूसरे में दरोगा की कुर्सी पर बैठकर मेज पर पैर रखता लड़का नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। पुलिस लड़कों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

एक वीडियो छह सेकंड का है। इसमें नजर आ रहा है कि चौकी खाली पड़ी है। मेज पर दरोगा की कैप रखी है। लड़का स्टाइल में जाता है। कुर्सी पर बैठने के बाद मेज पर पैर रख लेता है। सामने से कोई वीडियो बना रहा है। दूसरा वीडियो नौ सेकंड का है। इसमें एक लड़का मेज पर खड़ा है। दो फर्श पर खड़े हैं। इनमें से ही एक गाना गा रहा है। चौथा सामने खड़े होकर वीडियो बना रहा है। मंगलवार को दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसे व्हाट्सएप के कई ग्रुपों पर शेयर किया गया। पुलिस पर सवाल भी उठाए गए। चौकी में इस तरह से घुसकर वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की जाने लगी। 
उधर, थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि वीडियो अवधपुरी चौकी का है। यह वीडियो में भी नजर आ रहा है। चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार हैं। वह तीन दिन पहले मीटिग में गए हुए थे, तब यह वीडियो बनाया गया। युवक किसी काम से आए होंगे, उन्होंने चौकी को खाली देखकर वीडियो बना लिया। युवकों की पहचान कर ली गई है। अब पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। वीडियो में तीनों नाबालिग नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

पुलिस बूथ का वीडियो हो चुका है वायरल
पिछले दिनों टेढ़ी बगिया स्थित पुलिस बूथ का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें यातायात पुलिस के सिपाही के सामने युवक बैठकर बीयर पीते नजर आया था। इसमें जांच कराई गई थी। इसके बाद सिपाही को लाइन हाजिर किया गया था। अब एक और वीडियो से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। आखिर चौकी और बूथ पर असामाजिक तत्वों का कब्जा रहता है।
विज्ञापन


आगरा के पुलिस बूथ में बीयर पार्टी: सिपाही लाइन हाजिर, पीआरडी जवान पर भी हुई कार्रवाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें