फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं में जिले के 3162 परीक्षार्थी हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। सिटी कोआर्डीनेटर सीबीएसई डॉ. राममोहन ने बताया कि जनपद के 27 विद्यालयों के पंजीकृत 3261 छात्र-छात्राओं में से 3162 परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

सिटी कोआर्डीनेटर ने बताया कि जिले में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध 27 विद्यालयों में 10वीं की मान्यता है। मंगलवार को जारी परीक्षा परिणाम में जिले के 3162 छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है। 14 विद्यार्थी इसेन्सियल रिपीट हुए, जिन्हें परीक्षा में पुन: सम्मिलित होना पड़ेगा। 55 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी जबकि 30 परीक्षार्थियों का परिणाम सीबीएसई ने रोक दिया है। इनका परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित किया जाएगा। मंगलवार की दोपहर परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर देखी गई। विद्यालयों में साथियों के साथ खुशी मनाई। प्रधानाचार्य और प्रबंधकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
----
आदर्श ने सुदिती में किया टॉप
सुदिती ग्लोबल एकेडमी का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन ने बताया कि छात्र आदर्श ने 97.84 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाया है। दूसरे स्थान पर नेहा यादव तथा कोमल रहे, जिन्होंने 97.00 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर पलक जैन तथा नीशू यादव ने 95.2 प्रतिशत, चौथे स्थान पर शादमान अंसारी तथा साहसी सिंह ने 95.00 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर उत्कर्ष गुप्ता तथा ध्रुव कुमार ने 94.8 प्रतिशत, छठे स्थान पर साक्षी, उत्कर्ष यादव, गार्गी राजावत एवं प्रियांशी यादव ने 94.7 प्रतिशत, सातवें स्थान पर सिद्धिका तथा अविनाश प्रताप ने 94.5 प्रतिशंत आठवें स्थान पर सफल गुप्ता ने 94.3 प्रतिशत, नौवें स्थान पर अभिनव कुमार ने 94.2 प्रतिशत, एवं दसवें स्थान पर मुस्कान यादव ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 39 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 301 पंजीकृत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, शिक्षक राघवेंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

----
डॉ. किरन सौजिया में शिवांक अव्वल
कुरावली रोड स्थित डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 56 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। छात्र शिवांक राजपूत 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थन पर रहे। 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ लविश कुमार ने द्वितीय, 96 प्रतिशत अंकों के साथ कार्तिकेय ने तृतीय, 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ आयुष कुमार ने चौथा और 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ अंजली पाल और अंजली कुशवाह ने विद्यालय में पांचवां स्थान पाया। 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रतीक वर्मा, अंशुल यादव, अंजली पाल, छठवें स्थान पर रहीं। 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ ऋषि कुमार, अभिनव यादव, पार्थ पांडेय, शलिनी शर्मा सातवें, 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ दीप्ती यादव, शिवम मिश्रा आठवें, 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ शिवांश कुमार, हृदेश राजपूत, ब्रह्मदेव आर्या और आनंद राज नवें स्थान पर रहे। 94 प्रतिशत अंकों के साथ अमन सिंह, गौरव यादव, हर्ष माथुर और रिचा पाल ने दसवां स्थान बनाया।
आकांक्षा ग्लोबल में अर्पण दुबे ने मारी बाजी
भोगांव रोड स्थित आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालय के छात्र अर्पण दुबे ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम, प्रियांशु यादव ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, सूर्यकांत और प्रिंस सिंह ने ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय और राहुल राजपूत और अनम्तिा फहीम ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान बनाया। निदेशक डॉ. आरपी यादव और शिक्षिका सुभि त्रिवेदी ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
------
अमन स्कूल में तराना तिवारी रहीं प्रथम
शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा तराना तिवारी ने टॉप फाइव विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान बनाया। ज्योति ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, प्रतीक चौहान ने 95.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा, अनय माधव मिश्रा ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा, अनुराग सिंह ने 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां, महिमा चौहान ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान बनाया। विद्यालय की मैनेजर सुमन चौहान, निदेशक नितिन चौहान, सचिव सचिन चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण किया।
-------
सेंट मेरीज में रिषित, शगुन और पारस ने मारी बाजी
शहर के सेंट मेरीज स्कूल के 67 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। रिषित यादव, शगुन दुबे और पारस बिसारिया ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान बनाया। भूमि भटनागर ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, वैभव यादव 97 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। वैष्णवी यादव ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा और सृष्टि शाक्य ने 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान पाया। विद्यालय के प्रबंधक दीपक दास और प्रधानाचार्या मनोरमा दास ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
------
सीआरबी में 96 प्रतिशत अंकों के साथ आलोक चौधरी रहे प्रथम
शहर के सीआरबी स्कूल में छात्र आलोक चौधरी ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान बनाया। प्रियवृत मोदी 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, देव मिश्रा, साकेत, सुधांशु त्रिपाठी औश्र वंशिका 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहीं।
----
जेएनवी भोगांव में शहदावल चौहान रहे प्रथम
भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में सदावल चौहान ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, दिव्यप्रिया ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, दिव्यराज ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, दीक्षा ने 92.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा और आयुष कुमार ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पांचवां स्थान बनाया।
-----
आरएस एजूकेशनल एकेडमी में अभि ने पाए 95 प्रतिशत अंक
भोगांव के आरएस एजूकेशनल एकेडमी में अभि मिश्रा ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अमानत वर्मा 94 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, अनय दीक्षित 93 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। शरद चौहान ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा और स्नोहा ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान बनाया।
------
एसएसडी में जतिन ने मारी बाजी
घिरोर के एसएसडी घिरोर के छात्र जतिन गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, अभिनय 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, वर्तिका अग्रवाल, और विनीत कुमार 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश कुमार गुप्ता , प्रधानाचार्य विपिन यादव, उप प्रधानाचार्य कृष्णा नंद गुप्ता ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
----
बाबा इंटरनेशनल में हार्दिक ने पाए 97 प्रतिशत अंक
घिरोर के बाबा इंटरनेशनल घिरोर के छात्र हार्दिक जैन ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, परी जैन ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, परिधि अग्रवाल ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विनय प्रताप 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और अजय यादव 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ पंाचवें स्थान पर रहे।
-----
लॉर्ड कृष्णा में रजत चौहान रहे प्रथम स्थान पर
शहर के लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालय के छात्र रजत चौहान ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्र राहुल दीप ने दूसरा, मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया। लवली ने चौथा और राज गुप्ता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम पर वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, प्रबंध निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता, प्रबंधक अनुपम गुप्ता, निदेशक शशांक गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें