फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को लगी महिला की बोली: आबरू बचाने के लिए मचाया शोर, फिर ग्रामीणों ने इस तरह की मदद

Tue, 26 Sep 2023 03:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

रात में ग्रामीणों ने महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो होश उड़ गए। मौके पर पहुंचकर देखा तो माझरा समझ आया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिहार की एक युवती का सौदा किया जा रहा था। उसकी बोली लगाने की तैयारी थी, तभी ग्रामीणों की भीड़ आ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को बचा लिया। उसकी शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन



ये है मामला 
सोरोंजी के एक गांव में छह दिन पूर्व बिहार से एक महिला को अगवा कर लाया गया। उसे यहां एक घर में रखा गया। उसे किसी अन्य को बेचने का सौदा हो रहा था। महिला ने विरोध करते हुए बचाव के लिए चीख-पुकार की। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में से किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर महिला को अपने साथ ले जाने आए आरोपी भाग गए। 

ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात पर पति ने दिखाए अश्लील वीडियो..., फिर हर रात करने लगा ऐसी जिद; दुल्हन ने 3 माह में ही तोड़ी शादी
विज्ञापन



पीड़िता को बचा लाई पुलिस 
महिला पुलिस पीड़िता को थाना ले गई। उसने आरोपी पिंटू निवासी दादों, राय सिंह, सत्यप्रकाश निवासी खरपुरा, भूपेंद्र निवासी चंडौस एवं एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्यार के लिए कत्ल: पति को तड़पा-तड़पा के मारा, शरीर पर मिले बर्बरता के सबूत..; दी दुश्मनों से बदतर मौत


इनकी हुई गिरफ्तारी 
पुलिस ने आरोपी पिंटू निवासी नाय का नगला दादौ, राय सिंह और सत्यप्रकाश निवासी खरपरा थाना गंजडुडवारा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को की गिरफ्ता कर लिया है। दो अन्य भी शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें