मैनपुरी के कुरावली में नेशनल हाईवे पर मंडी के निकट खाली बोलोरो लोडर के पलटने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शाम तक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।