फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदौली में तार के गोदाम में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। क्षेत्र के ग्राम नगला आशा में स्थित तार के गोदाम में रविवार की रात चोरी हो गई। छत पर सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़ कर घुसे चोर गोदाम से तार उठा ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने मंगलवार को इसकी शिकायत आईजी से की है।
विज्ञापन

फाउंड्री नगर थाना एत्माद्दौला निवासी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि की फाउंड्री नगर में आरएस इंडस्ट्री के नाम से कटीले तार बनाने की उनकी फैक्टरी है। जिसका गोदाम उन्होंने नगला आशा में बना रखा है। रविवार की रात चोर गोदाम की छत पर चढ़े और सीढ़ी पर लगे दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर पहुंच गए। चोर गोदाम से करीब दो लाख रुपये का तार ले गए हैं।
पीड़ित के मुताबिक दो महीने में गोदाम में तीसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले आठ सितंबर और 17 अक्तूबर को भी चोरी हुई थी। थाना प्रभारी अवधेश गौतम ने बताया कि जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें