फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हल्की बारिश में ही खुल गई नगर पंचायत की पोल

Sun, 25 May 2025 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बे में रविवार हुई हल्की बारिश ने नगर पंचायत की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल कर दी। ड्रेनेज व्यवस्था फेल होने से कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कस्बे में महीनों से नालों की सफाई नहीं हुई है। इससे नाले सिल्ट से अट गए हैं। रविवार को हल्की बारिश हुई तो नगर पंचायत की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खुल गई। कस्बे के सोरों चौराहा, इस्लामिया इंटर कॉलेज, चांडी मार्ग पर हल्की बारिश से ही जलभराव हो गया। सड़कें तालाब में परिवर्तित दिखाई दी।
नगर पंचायत की लचर व्यवस्था का नतीजा है कि बारिश होने से नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में भर जाता है। कस्बे के मोहल्ला काजी, मैन चौराहा पर बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जलभराव हो गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगर समय रहते नगर पंचायत ने कोई कदम नहीं उठाया तो लोगों को मानसून सत्र में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें