फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की कीमत 1200 के बजाय 1600 वसूल रहा था दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। निजी लाइसेंसी दुकानदारों द्वारा डीएपी की कालाबाजारी की शिकायत पर शनिवार को एसडीएम किरावली अनिल कुमार सिंह ने मोड़ बाईपास पर स्थित चंदन खाद-बीज भंडार पर छापा मारा। दुकानदार 1200 के बजाय 1600 रुपये प्रति बोरी वसूल रहा था। स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर में भी नौ अक्तूबर के बाद कुछ दर्ज नहीं था। एसडीएम ने दुकानदार का लाइसेंस निरस्त करने और अन्य कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी को संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसडीएम किरावली ने बताया है दुकानदार द्वारा अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर शनिवार को जांच की गई। दुकान पर मौजूद किसान जैनपुरा निवासी अर्जुन सिंह और गुलाब सिंह ने मौका पर ही बताया कि उन्हें डीएपी खाद की बोरी दुकानदार ने 1600 रुपये में बेची है। वहीं एसडीएम के छापे की भनक लगते ही खाद बीज के अन्य दुकानें बंद कर दुकानदार भाग निकले। एसडीएम ने बताया कि खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।
वहीं, पिनाहट में शनिवार शाम करीब 6 बजे उपजिलाधिकारी बाह रतन वर्मा ने भदरौली स्थित नेता जी कृषि सेवा केंद्र पर छापा मारा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पॉस मशीन बंद मिली। स्टॉक रजिस्टर व रेट सूची भी नहीं मिली। दुकानदार स्टॉक भी नहीं दिखा सका। इस पर दुकानदार अशोक गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें