फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या व लूट के बाद से बंद मृतक दंपती के मकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। कस्बे के मोहल्ला हरसहाय खिड़की में 21 महीने पूर्व हुई सर्राफ दंपती की हत्या और लूट के बाद से बंद मकान के ताले तोड़कर शुक्रवार की रात चोरी की गई। पड़ोस के दो अन्य मकानों के भी ताले टूटे मिले। मृतक के भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

दंपती के भतीजे विकास ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी 2020 की रात मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर बदमाश जेवर और नगदी लूट ले गए थे। तभी से उनका यह मकान बंद रहता है। मृतक की तीन पुत्रियां हैं। तीनों अपनी ससुराल में रहती है।
करीब 15 दिन पूर्व उनकी एक पुत्री मकान की सफाई कराने आई थी। उसके बाद से कोई नहीं आया। शनिवार की सुबह मकान का ताला टूटा मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद वीर ने बताया है कि चोरी की तहरीर मिली है, जिसमें कुछ घरेलू सामान चोरी होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें