फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम पर हमलाकर ट्रैक्टर छुड़ा ले गए खननकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भरापुर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मिट्टीभरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। इस पर खननकर्ताओं ने टीम पर हमला कर दिया। मारपीट कर ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए। हमले में तीन वनकर्मी घायल हो गए। वनरक्षक ने हमले की तहरीर फतेहाबाद थाने में दी है।
विज्ञापन

उप क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र सिंह के मुताबिक फतेहाबाद के वन ब्लॉक भरापुर में वन विभाग की टीम रविवार सुबह गश्त कर रही थी। तभी जंगल में टीलों को तोड़कर मिट्टी के अवैध खनन की जानकारी हुई। टीम मौके पर पहुंची, तो एक ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरी मिली। जबकि दो ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खननकर्ता भाग निकले थे। एक ट्रैक्टर ट्रॉली को टीम ने पकड़ लिया। इस पर खननकर्ता वनकर्मियों से भिड़ गए। उनके साथ मारपीट की।
हमले में वनरक्षक प्रताप सिंह, पवन यादव और चालक दुशासन सिंह को चोटें भी आईं। इसके बाग खननकर्ता ट्रैक्टर छुड़ाकर भाग निकले। इसके बाद वन रक्षक पवन कुमार ने घटना की तहरीर फतेहाबाद थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल वनकर्मियों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें