फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार शाम तक तैयार हो जाएगी पंचायत सहायकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायत सहायक भर्ती को लेकर शिकायतें खत्म नहीं हो रही हैं। इसी के चलते अब तक सूची जारी नहीं हो सकी है। सोमवार शाम को सीडीओ ने नोडल अधिकारी और बीडीओ के साथ बैठक की। उन्होंने हर हाल में शिकायतों का निस्तारण कर मंगलवार शाम तक सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन के आंबेडकर सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ विनोद कुमार ने कहा कि पंचायत सहायकों की भर्ती एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें लापरवाही न बरती जाए। जांच के लिए लगाए गए नोडल अधिकारियों को सूचियों का परीक्षण करने के साथ ही प्राप्त शिकायतों की भी जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कर हर हाल में मंगलवार शाम तक उनका निस्तारण करते हुए सूची तैयार कर ली जाए। इसके बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत सूची जारी की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन और खंड विकास अधिकारियों को पंचायत सहायक की सूची तैयार करने में मदद करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक केके सिंह, उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, बीएसए कमल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, खंड विकास मैनपुरी विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें