फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार तक तैयार करना होगा गांगसी में विकास के लिए खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित ग्राम पंचायत गांगसी में विकास के लिए सभी विभाग मिलकर एक खाका तैयार करेंगे। सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने इसके लिए विभागों को सोमवार तक का समय दिया गया है। सोमवार तक उन्हें हर हाल में कार्ययोजना उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

विकास भवन के आंबेडकर सभागार में सांसद आदर्श ग्राम योजना की बैठक का आयोजन किया गया। योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत गांगसी में विकास कार्य कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग संबंधित योजनाओं की आद्यतन स्थिति और वंचितों की सूची तैयार करें। इसके साथ ही आवागमन, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर सोमवार तक उपलब्ध कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न की जाए। इसके साथ ही आवास के लाभार्थी और वंचितों की सूची तैयार करने के लिए भी कहा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थी और वंचितों की जानकारी के भी निर्देश दिए।
सभी 30 विभागों को कार्ययोजनाएं जिला दिव्यांगजन सशक्तिरण अधिकारी महेंद्र प्रताप को उपलब्ध करानी होंगी। उन्हें जिलाधिकारी की ओर से नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वे ही सभी विभागों की कार्ययोजना को संकलित कर एक मूल कार्ययोजना तैयार करेंगे। बैठक में परियोजना निदेशक केके सिंह, डीपीआरओ स्वामीदीन, डीसी मनरेगा पीसी राम, सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत जीसीएल भटनागर, पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें