बाह। बटेश्वर मेला में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत ने आल्हा गायन का आयोजन किया। इस दौरान बटेश्वर से जुड़ा पृथ्वीराज चौहान, आल्हा- ऊदल का इतिहास भी जीवंत हो गया।
धौलपुर के मेवाराम, फतेहपुर सीकरी के महावीर सिंह चाहर की गायकी से लोग रोमांचित हो उठे। कोयल बाबा, रघुनाथ भगत, प्रेमपाल, नेत्रपाल, देवेंद्र आदि की प्रस्तुतियों पर लोग झूम उठे। इस दौरान कैप्टन रामनरेश कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया, मुन्ना लंबर, सौदान सिंह भदौरिया, अमित झा, शिव कुमार शर्मा, सोनू प्रधान, ध्रुवराज सिंह भदौरिया, सुशील भदौरिया, पुल्कित भदौरिया, लालू तोमर, ध्रुव शर्मा, श्याम शर्मा, उमेश सिसौदिया आदि मौजूद रहे। संवाद
वहीं, कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसपी प्रोटोकाल शिवकुमार यादव ने बृहस्पतिवार को पहुंचकर मेला घाट से लेकर मंदिर तक व्यवस्थाओं को परखा। बताया कि मेले में खॉद पर वाहन पार्किंग होगी। मंदिर मेला क्षेत्र में पुलिस, अग्निशमन पुलिस, यातायात पुलिस, अश्रुगैस पुलिस मुस्तैद रहेगी। घाट पर पुलिस और पीएसी के गोताखोर रहेगें। 12 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इधर, बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरे की मदद से फतेहाबाद के राहुल की पाकेट से 4 हजार रुपये निकालते एक महिला पकड़ी गई।