फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव पर किसान ने लगाया रुपये न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। गांव अशोकपुर निवासी एक किसान ने साधन सहकारी समिति मंडी के सचिव पर गेेहूं बिक्री करने के बाद रुपये न देने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अशोकपुर निवासी किसान अशोक प्रताप सिंह ने गेहूं बिक्री के लिए किसान पंजीकरण साधन सहकारी समिति अशोकपुर सोनई में दाखिल की थी। 17 मई को समिति पर उसने 50 क्ंिवटल गेहूं की बिक्री की थी। सचिव ओर से उसे हाथ लिखी गई गेहूं बिक्री की रसीद दी गई। कहा कि अभी सर्वर काम नहीं कर रहा है, उसका अंगूठा मशीन में लगवाया। कुछ दिन इंतजार करने के बाद भी जब उसके खाते में बिक्री के रुपये नहीं आए तो वह सचिव से मांगने गया।
इसकी शिकायत अध्यक्ष से की तो सचिव ने कहा कि गलती से रुपये किसी अन्य खाते में चले गए हैं। सही करवा कर रुपये दे देगा, लेकिन फिर भी किसान का भुगतान नहीं हुआ तो 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। इसमें भी सचिव ने जांच रिपोर्ट अपने पक्ष में लगवा ली। अब गेहूं बिक्री के रुपये देने से साफ मना कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें