फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल का किशोर बना हैवान: मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर 4 साल की बालिका से किया दुष्कर्म, दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 23 Sep 2023 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर किशोर ने चार साल की बालिका से दुष्कर्म किया। घटना के चार दिन बाद बालिका की दादी शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 14 साल का किशोर है और कक्षा 9 का छात्र है। वह मोबाइल में अश्लील वीडियो देखता रहता है। बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया। चार दिन बाद बालिका को लेकर दादी थाने आईं और शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार की है। बालिका घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी किशोर उसके घर पहुंचा। वह बालिका को अपने घर ले गया। दुष्कर्म किया। वह रोते हुए अपने घर पहुंची। परिजन ने जानकारी पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वह शिकायत करने पुलिस के पास नहीं गए। उन्हें लग रहा था कि शिकायत करने पर बदनामी होगी। पड़ोसी ने भी माफी मांग ली। बच्ची का इलाज कराने लगा।

मगर, बच्ची की दादी नहीं मानी। उन्होंने कहा कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। वह शुक्रवार को थाना ताजगंज पहुंचीं। बालिका के साथ हुई घटना की जानकारी दी। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है। उधर, क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी किशोर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें