फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने की थी आत्महत्या, दोस्ती का दबाव बना रहा था युवक, सीसीटीवी फुटेज में मिला पुलिस को सुराग

Mon, 12 Oct 2020 10:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सीसीटीवी फुटेज में वह रघुवीर के घर आता नजर आया था। पुलिस ने श्याम को हिरासत में ले लिया था। क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शीतल की मौत फांसी लगने से आया। इस पर परिजनों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि शीतल ने पंखे से फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में श्याम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगला पदी के पास नगला बूढ़ी स्थित खलीजपुरा में शुक्रवार रात को 16 साल की शीतल ने आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने यह माना है। पुलिस ने घर से फांसी लगाने के लिए फंदा बनाने में प्रयुक्त साड़ी भी बरामद कर ली। रविवार को पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में श्याम उर्फ श्यामू को जेल भेज दिया गया। आरोपी किशोरी से दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन


खलीजपुरा निवासी रघुवीर एक सुरक्षा एजेंसी में कार्य करते हैं। शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी पर गए थे। घर में पत्नी किरन, बेटा योगेश, बहू लाड़ो, बेटी शीतल और छोटा बेटा योगेश थे। रात एक बजे परिजनों ने पुलिस को शीतल की हत्या की सूचना दी थी। मोहल्ले के ही युवक श्याम पर हत्या का आरोप लगाया था। सीसीटीवी फुटेज में वह रघुवीर के घर आता नजर आया था। पुलिस ने श्याम को हिरासत में ले लिया था।

ये भी पढ़ें-   'जुर्म की कुंडली' बनने के बाद मिली चौंकाने वाली जानकारी, 280 अपराधियों की तलाश में 44 थानों की पुलिस 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शीतल की मौत फांसी लगने से आया। इस पर परिजनों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि शीतल ने पंखे से फांसी लगा ली थी। मगर, इस बारे में बेटे-पिता को नहीं बता पाए। इस पर रघुवीर ने ड्यूटी से आने के बाद पुलिस को सीधे हत्या की सूचना दे दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

शीतल ने मां की साड़ी से फांसी लगाई थी। उसे बरामद कर लिया गया। आरोपी रघुवीर पर कार्रवाई की। केस को आत्महत्या की धारा में तरमीम किया गया। रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। 

बात करने के लिए दिया था मोबाइल
सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि विवेचना में पता चला कि आरोपी श्याम ने किशोरी को कुछ दिन पहले जबरन एक मोबाइल भी दिया था। इस बारे में किशोरी ने घरवालों को नहीं बताया था। श्याम उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। मगर, किशोरी मना कर रही थी। वह धमकी दे रहा था। घटना वाले दिन भी बिजली चले जाने पर अंधेरे में बात करने की कहने आया था।

उसे धमकाया भी था। जब किशोरी का भाई पहुंचा तो चला गया। बाद में घरवालों ने श्याम के घरवालों से बात की थी। दोनों परिवार के लोग एक साथ बैठे थे, इससे किशोरी परेशान हो गई। तनाव में आकर उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने कुंडी तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। घरवालों से पूछताछ में इसकी पुष्टि हुई है। बयान में युवक द्वारा परेशान किए जाने की कही है। आरोपी के खिलाफ सभी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें