फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम शिक्षिका: चीखती रही छात्रा...और वो बरसाती रही डंडे, पूरे शरीर में दिखे उसकी क्रूरता के निशान

Thu, 27 Jul 2023 10:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

 उत्तर प्रदेश के आगरा में शिक्षिका की बेरहमी सामने आई है। पांचवी की छात्रा चीखती रही और वो डंडे बरसाती रही। छात्रा के पूरे शरीर में शिक्षिका की क्रूरता के निशान दिखे। 
विज्ञापन
चीखती रही छात्रा...और वो बरसाती रही डंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शिक्षिका की बेरहमी सामने आई है। जरा सी बात पर शिक्षिका ने पांचवी की छात्रा पर बुरी तरह डंडे बरसाए। इससे छात्रा बेसुध हो गई। उसके शरीर में डंडे से पड़ने से खून उभरने के लाल निशान पड़ गए। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजन को बात बताई। इस पर परिजन गुस्से में आ गए। उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।    

विज्ञापन


अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बुद्धा स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। यहां तैनात सहायक शिक्षिका ने कक्षा पांच की छात्रा की बेरहमी से पिटाई की। छात्रा के पूरे शरीर पर पिटाई के निशान भी बन गए हैं। परिजन ने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं शिक्षिका ने भी सात परिजन के खिलाफ आए दिन परेशान करने की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ेंः- CM Yogi Agra Visit: सीएम ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को मनकामेश्वर से किया संबोधित, अब बदल जाएगा नाम

विज्ञापन

परिजन ने बताया कि 11 वर्षीय छात्रा मंगलवार को स्कूल गई थी। आरोप है कि किसी बात पर शिक्षिका ने डंडे से छात्रा की जमकर पिटाई कर दी। छुट्टी के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची तो परिजन उसको लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: कोर्ट ने चोरी के आरोपी को जमानत...और विवेचक पर कार्रवाई के दिए आदेश, यह है मामला
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षिका पर छात्रा को पीटने का मामला दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है। बीईओ सौरभ आनंद ने बताया कि परिजन ने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में विभागीय जांच भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें