फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नौकरी का झांसा देकर शिक्षक ने हड़प लिए 15 लाख रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 07 Aug 2022 08:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में नौकरी के नाम पर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने एक शिक्षक पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी परिवार सहित घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है। 
विज्ञापन
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शोबिया इंटर कॉलेज में नौकरी का झांसा देकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी एक इंटर कॉलेज का ही शिक्षक है। मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में आरोपी के परिजन भी नामजद किए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


शहीद नगर निवासी वेद प्रकाश ने पक्की सराय निवासी शाहनवाज, जमीला बेगम, जावेद खान, चांद भाई और परवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शाहनवाज रोहता इंटर कॉलेज में मृतक आश्रित कोटे में शिक्षक है। वेदप्रकाश का आरोप है कि  शाहनवाज का उनके घर में आना-जाना था। 

तभी उन्होंने अल्पसंख्यक श्रेणी के कॉलेज में मैनेजमेंट से अच्छी जान-पहचान बताई। कहा कि कॉलेज में दो लोगों की शिक्षक पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अगर, तुम्हारा कोई परिचित हो तो नौकरी लग जाएगी। इसके लिए 15 लाख रुपये खर्च करने होंगे। नौकरी नहीं लगने पर पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2020 में ली रकम 

शिक्षक की बात पर वेदप्रकाश ने विश्वास कर लिया। उन्होंने अपने बेटे की नौकरी को लेकर बात की। अक्तूबर 2019 में उसने उसके दस्तावेज ले लिए। शोबिया इंटर कॉलेज के लिए आवेदन करा दिया। तीन महीने में नौकरी लगने का आश्वासन दिया। जनवरी 2020 तक आरोपी शाहनवाज ने 15 लाख रुपये ले लिए। मगर, नौकरी नहीं लग सकी। इस पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। मगर, वो टालमटोल करने लगा। 

समाज की पंचायत में दस लाख रुपये का चेक दे दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। अब आरोपी घर पर ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें