जगनेर। कोरोना काल में बंद की गई तांतपुर से धौलपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का बृहस्पतिवार से फिर से संचालन शुरू किया गया है। खेरागढ़ विधायक महेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
कोरोना काल में बंद हुईं ट्रेनों के कारण क्षेत्रीय लोगों और दैनिक यात्रियों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने तांतपुर से धौलपुर के संचालित ट्रेन को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की।
विधायक महेश गोयल के प्रयास के बाद रेल विभाग ने इस ट्रेन का संचालन फिर शुरू कर दिया है। ट्रेन का संचालन शुरू होने पर रमेश चंद शर्मा, राजकुमार परमार, महेश उपाध्याय, जोगेंदर गुर्जर, अमित पाराशर, सौरभ मुदगल आदि ने प्रसन्नता का इजहार किया है।