मैनपुरी। सर्विलांस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी/गुम हुए मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की। सोमवार को बरामदगी के संबंध में एएसपी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। सभी उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल लौटाए गए।
जिले से बीते कुछ दिनों में चोरी/गुम हुए करीब 34 मोबाइल सर्विलांस टीम ने सोमवार को बरामद किए। पुलिस लाइन में एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सर्विलांस सेल प्रभारी जोगेंद्र सिंह व उनकी टीम ने 34 मोबाइल बरामद किए। सभी मोबाइल स्वामियों से संपर्क कर वैध दस्तावेज देखे गए और पहचान कराई गई। उपभोक्ताओं को पुलिस लाइन बुलाकर उन्हें मोबाइल वापस लौटाए गए। संवाद