फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाजार में भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आज धनतेरस है और फिर दिवाली। बाजार में त्योहार को लेकर भीड़ है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने तीन दिन के लिए बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। ट्रैफिक और कोतवाली पुलिस को व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ेगी। त्योहारी सीजन में बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न न हो और ग्राहकों की सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तीन दिन (दो से चार नवंबर) तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। दुकानदारों से भी कहा गया है कि अगर माल मंगाना है तो तड़के ही मंगा लें।
-----
यहां रोके जाएंगे वाहन
बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। क्रिश्चियन तिराहा पर भारी वाहनों को रोका जाएगा। बड़े वाहन क्रिश्चियन फील्ड में खड़े होंगे। देवी रोड से आने वाले वाहनों को नगर पालिका कार्यालय के पास रोका जाएगा। भारी वाहन नगर पालिका की भूमिगत पार्किंग में खड़े होंगे। आगरा रोड और करहल रोड से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

-----
जिलेभर में बढ़ाई गई सुरक्षा
त्योहार को लेकर बाजार मेें सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। क्यूआरटी भी भ्रमण कर रही है। थानाध्यक्षों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की सादा कपड़ों में ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को बेवर कस्बे में क्षेत्राधिकारी भोगांव अमर बहादुर ने थानाध्यक्ष प्रभारी सुरेश चंद शर्मा पैदल गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें