2014 में हुई थी शादी
सदर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने एसीपी, हरीपर्वत विनायक भोसले से शिकायत की। शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2014 में शादी मथुरा में हुई थी। 6 महीने पहले पति के उत्पीड़न से परेशान होकर मायके आ गई। इससे पति नाराज हो गया। उसने बदनाम करने के लिए एआई की मदद ली। आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
ये भी पढ़ें - Sawan 1st Somwar 2025: भगवान शिव के जलाभिषेक को उमड़े भक्त, राजेश्वर महादेव मंदिर पर आस्था का मेला; तस्वीरें
पत्नी की बहन के नंबर पर भेजा वीडियो
इसके बाद बहन के नंबर पर वीडियो भेज दिया। वीडियो दिखाकर रिश्तेदारों में भी बदनामी करने लगा। उसे डर है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सकता है। एसीपी का कहना है कि केस से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Sawan 1st Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, सड़कों पर उमड़े शिव भक्त; इन मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री