कासगंज केएपीजी कॉलेज में खेल समारोह में कुश्ती में दाव पेंच दिखाते पहलवान
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। केए पीजी कॉलेज में आयोजित तृतीय जिला ओलंपिक खेल समारोह का सोमवार को समापन हो गया। खेल समारोह में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 28 दिसंबर से शुरू जिला ओलंपिक खेल समारोह में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग, चेस, साइकिलिंग, जूडो, कबड्डी, कुश्ती, टेबल टेनिस, खो-खो, ताइक्वांडो, रस्साकशी, वॉलीबाल, रेसलिंग का आयोजन किया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पीपीएल टीम और सीनियर वर्ग में गंजडुंडवारा की टीम ने जीत हासिल की। फुटबॉल में अशोकनगर क्लब की टीम ने जीत हासिल की। वॉलीबाल में विद्या मंदिर जूनियर और सीनियर में वीके जैन की टीम विजेता रहीं। सोमवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश ने कहा कि खेल से आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ता है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक गौरव यादव, डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, शैलेंद्र लोधी, संजय, मयंक, सौरव, दक्ष यादव, विनोद धनगर, संजय सिंह, कुलदीप प्रतिहार आदि मौजूद रहे।