कासगंज के गंजडुंडवारा में वालीबाल टूर्नामेंट में विजयी अमीर खुसरों क्लब की टीम।
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। अमीर खुसरो स्कूल में अमीर खुसरो मेमोरियल आल इंडिया वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन हाजी मुनव्वर हुसैन ने किया। टूर्नामेंट का आयोजन अमीर खुसरो स्पोट्र्स एसोसिएशन के द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट का उदघाटन मैच हैदराबाद क्लब व अमीर खुसरो क्लब के बीच खेला गया। खुसरो क्लब की टीम उद्घाटन मैच की विजेता रही। टूर्नामेंट प्रबंधक विजारत हुसैन ने बताया कि टूर्नामेंट में तीन दिनों तक टीमों के मध्य मैच खेले जाएंगे। जिसमें देश भर से आयी टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट के पहले दिन की विजेता टीमों के बीच दूसरे दिन निर्णायक मैच खेले जाएंगे।
मंगलवार को टूर्नामेंट का समापन होगा। टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीम को अमीर खुसरो स्पोट्र्स एसोसिएशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। टूर्नामेंट के पहले दिन की कमेंट्री अनवार अख्तर व रजीउद्दीन ने की। वहीं रेफरी मास्टर मुबीन व शानू रहे। इस दौरान अध्यक्ष जलालुद्दीन, मोहम्मद अयाज, मोहम्मद ताहिर, नवाजिद खान, प्रशांत यादव, विपिन दीक्षित, प्यारे मियां, हाजी सज्जाद बख्श, हाजी फारुख बख़्श आदि मौजूद रहे।