भाजपा के वोटों में हुई मामूली बढ़ोत्तरी
फिरोजाबाद नगर निगम के 2017 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर ने 35.42 प्रतिशत वोट पाकर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। नूतन को 98,928 मत मिले थे, जबकि इस बार भाजपा की कामिनी राठौर को 36.03 प्रतिशत मत पाकर चुनाव जीती हैं। भाजपा के वोट बैंक में मात्र 0.68 प्रतिशत वोट की बढ़ोत्तरी हुई है। 2017 में सपा से चुनाव लड़ी सावित्री गुप्ता 16.22 प्रतिशत 45317 मत पाकर तीसरे स्थान पर रही थीं। इस बार सपा से उतरी मशरूर फातिमा 26.45 प्रतिशत मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। मशरूर फातिमा को 74447 मत मिले हैं। मशरूर फातिमा सपा के वोट बैंक में 10.23 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी करने में सफल रहीं।
ये भी पढ़ें - सच्चे प्यार का सच: ऐसे फरेब में फंसी तलाकशुदा महिला, रकम के साथ गवां बैठी आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार
बसपा भी वोट प्रतिशत बढ़ाने में रही सफल
मशरूर फातिमा पिछला चुनाव एआईएमआईएम से लड़ी थीं तब उन्हें 56356 मत मिले थे। 2017 में बसपा की पायल राठौर 14.87 प्रतिशत 41524 मत पाकर चौथे स्थान पर रहीं थी। इस बार बसपा से चुनाव मैदान में उतरी रुखशाना बेगम 52695 मत प्राप्त किए हैं। बसपा के वोट बैंक में 3.85 प्रतिशत तक वोट बढ़ाने में सफल रहीं। कांग्रेस की हालत इस बार पिछले चुनाव के सापेक्ष कमजोर होती दिखाई दी। 2017 के चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ीं शाहजहां परवीन 13936 मत प्राप्त किए थे। इस बार कांग्रेस से चुनाव लड़ीं नुजहत अंसारी 6713 मत प्राप्त कर सकी। पिछले चुनाव के सापेक्ष कांग्रेस को 7233 मत कम मिले हैं।
ये भी पढ़ें - दो साल बाद लौटी पत्नी: पति और दो बच्चों ने मांगा 24 महीने का हिसाब, रख दी ऐसी शर्त; सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे
आप भी स्थिति को कर रही मजबूत
आम आदमी पार्टी से पिछले चुनाव लड़ी सुनीता शर्मा को 2017 में 3346 मत मिले थे। इस बार आप से चुनाव लड़ी राजकुमारी ने 5093 मत पाकर पार्टी की स्थिति को मजबूत करने का काम किया है। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी उज्जवल गुप्ता ने कुल पड़े मतों का आठ प्रतिशत वोट प्राप्त कर सभी को चौंका दिया।
ये भी पढ़ें - Firozabad: मां के साथ जा रहा था बेटा, फिल्मी स्टाइल में रोका और छीन ली बाइक; लूट नहीं मामला था कुछ और ही