फिरोजाबाद के टूंडला में बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को पल्सर सवार युवकों ने रोक लिया। पल्सर सवार युवक से मारपीट कर बाइक छीन ले गए। हाईवे पर लूट की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। जांच में मामला फाइनेंस का निकला। पुलिस ने बाइक वापस कराते हुए मामला खत्म करा दिया।
यहां की है घटना
घटना रविवार सुबह 11 बजे करीब की है। फिरोजाबाद के एका निवासी प्रिंस पांडेय अपनी मां मंजू देवी के साथ आगरा के ओम हॉस्पिटल में बीमार मामी को देखने जा रहे थे। वे एफएच मेडिकल कालेज के पास पहुंचे तभी पीछे से पल्सर बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया तथा प्रिंस से मारपीट कर बाइक छींनकर आगरा की ओर भाग गए। युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।