फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के पैर में लगी मामूली चोट, खून बहता देख गश खाकर गिरा बेटा, मौत

Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रितिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले के बाह क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता के पैर से खून बहता देख 18 वर्षीय बेटे की हालत बिगड़ गई। वो गश खाकर गिर गया। घबराए परिवारीजन उसे इलाज के लिए आगरा से दिल्ली ले गए। जहां ब्रेन हेमरेज होने से उसकी जान चली गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


बाह के मुकेश जैन किराना व्यवसायी हैं। उनके पैर में नमक की कंकडी धंस गई थी। उनका बेटा रितिक (18) उसे निकलवाने के लिए मुकेश जैन को अस्पताल ले गया था। अस्पताल में कंकडी निकालते समय मुकेश जैन के पैर से खून बहने लगा। 

पिता के पैर से खून बहता देखकर रितिक की हालत बिगड़ गई। वो वहीं गश खाकर गिर पड़ा। इस दौरान उसके सिर मे गहरी चोट आ गई। परिजनों ने रितिक को पहले आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली में रितिक की मौत हो गई। मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताई गई है। रविवार को बेटे का शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में बटेश्वर के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें